गैंगस्टर और राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेल सुपरिटेंडेंट को जान से मारने की धमकी मिली थी। अब इसी मामले में आज बीजेपी नेता को भी व्हाट्सऐप कॉल कर धमकी दी गयी है।
उत्तर प्रदेश में मदरसा एक्ट को रद्द नहीं किया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई के दौरान ये फैसला सुनाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए ये निर्णय सुनाया है।
सीबीआई की टीम अब बरामद बच्चों का डिटेल्स निकालने में जुट गयी है। यह बता लगाया जा रहा है कि इन बच्चों को कहां से लाया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
कांग्रेस के बाद सीपीआई (एम) के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिये गये हैं। पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने ये दावा किया है।
जम्मू-कश्मीर में फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। मिली खबर के मुताबिक शनिवार को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर धऱती के हिलने की सूचना है।
प बंगाल, पूर्वी मेदिनीनगर के भूपतिनगर में NIA की टीम पर हुए कथित हमला मामले में सीएम ममता बनर्जी आगे आ गयी हैं। ममता ने सवाल उठाया है कि आधी रात को जांच एजेंसी की टीम वहां क्या करने गयी थी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कल से देशभर में सामूहिक उपवास रखा जायेगा। आप की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार इसमें देश के 25 राज्यों के लोग हिस्सा लेंगे।
प बंगाल में ईडी की टीम पर हमले के बाद अब NIA के अधिकारियों पर भी हमला हुआ है। हमला इस वक्त हुआ जब NIA की टीम पुर्वी मेदिनीनगर के भूपतिनगर में धमाकों के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ करने गयी थी।
साइबर अपराधियों ने इस बार एक अलग ही तरह का कारनामा अंजाम दिया है। विभिन्न सॉफ्टवेयर और ऐप की मदद से अपराधियों ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक को कर लिया है।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। यह वारंट मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सालों पुराने एक मामले में जारी किया है।
राजस्थान के करौली के हिंडौन कोर्ट का एक मामला पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चर्चा में है। दरअसल यहां एक दुष्कर्म पीड़िता युवती ने कोर्ट के पुरुष जज पर गंभीर आरोप लगाया है।
यूपी के कानपुर में दर्दनाक हादसे में 3 साल का बच्चा जिंदा जल गया। मामला अरौल इलाके के मोहीपुरवा गांव का है जहां मां की जरा सी लापरवाही की वजह से बच्चे की जान चली गई।