logo

20 साल के लड़के ने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड बनाई, मिलने पर उम्र जाना तो पीटा; पटक दिया सिर

INSTA.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 20 साल के युवक की इंस्टाग्राम पर एक अधेड़ उम्र की महिला से दोस्ती हो गई। फिर दोनों ने इंस्टाग्राम पर चैट करना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। एक दिन दोनों ने मिलने की सोची। जब लड़का महिला से मिलने पहुंचा, तो उसकी शक्ल देखते ही भड़क उठा। पुलिस ने बताया कि 20 साल का दीपेंद्र सिंह महिला से ऑनलाइन मिला था। महिला ने अपनी प्रोफाइल में एक यंग एज लड़की की फोटो लगा रखी थी। युवक उसी फोटो को देखकर धोखा खा गया।


लड़के ने कहा इंस्टाग्राम पर अलग तस्वीर थी

बता दें कि दीपेंद्र जब महिला से मिला तो उनकी उम्र जानकर वह चौंक गया। उसने पुलिस को बताया कि महिला की उम्र इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कम मालूम हो रही थी। लेकिन वह देखने में ज्यादा उम्र की लग रही थीं। जब उसने महिला कि उम्र पूछी तो महिला ने बताया कि वह 45 साल की हैं। इसके बाद दीपेंद्र ने गुस्से में महिला के साथ बहस की। उसका  सिर जमीन पर पटक दिया। साथ ही, महिला का फोन लेकर वहां से भाग गया। इसके बाद महिला के सिर पर चोट आई।  बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है। 

दर्ज कराई गई शिकायत
इन सबके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की है और फोन चुराकर भाग गया। हालांकि, जब पुलिस ने मामले की जांच की और दीपेंद्र को गिरफ्तार किया तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हो गई। मामले में अभी भी जांच जारी है।

Tags - UP NEWSKANPUR INSTAGRAM FAURDMAN GOT CHEATED BY ONLINE GF