logo

तीसरी मंजिल की छत गिरी, लेबर डे के दिन मलबे में दब गये 8 मजदूर; इस शहर में हुआ हादसा 

rajasthan4.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

1 मई के लेबर डे की शुभकामनाएं देने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। इस बीच राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आयी है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल की छत के गिर जाने से इसके मलबे में कम से 8 मजदूरों के दबने खबर मिली है। खबर लिखने तक 8 मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाल लिया गया है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। मिला खबरों के मुताबिक मलबे में और भी कुछ मजदूरों के दबने की आशंका जाहिर की गयी है। हादसे के समय यहां 20 मजदूर काम कर रहे थे। छत गिरने की घटना कल एक मई को हुई है, लेकिन मीडिया में इसकी सूचना आज जारी की गयी है। 

ऐसे हुई घटना 


मिली खबर के मुताबिक घायल होने वालों में कृपालए कन्हैयालाल, भूरी लोकेश और गोपीचंद के नाम हैं। इन्हें पहले तो स्थानीय बाड़ी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत होने पर सभी को धौलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे में मारे गये दोनों मजदूरों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि दोनों ही मजदूर स्थानीय निवासी हैं। मृतक मजदूरों को पूरा परिवार ही पिछले कई सालों से मजदूरी का काम करता है। लेकिन फिलहाल दोनों ही मजदूर अपने-अपने परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। इससे परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। 

2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

स्थानीय प्रशासन को छत के गिरने की सूचना मिलने के बाद लगभग 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान ईट औऱ कंक्रिट में दबे 8 मजदूरों को निकाल तो किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। लेकिन तब तक 2 मजदूर की मौत हो चुकी थी। जिला प्रशासन ने कहा है कि यह घटना धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली क्षेत्र में हुई है। इमारते अलग-अलग हिस्से में लगभग 20 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृत मजदूरों के नाम लखन और भोला बताये गये हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Labor Daydeathrajasthancollapsed