logo

Jharkhand News

कोडरमा में कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत; 34 से अधिक घायल

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 से अधिक कांवरिया घायल बताए जा रहे हैं।

सरायकेला में बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-खरसावां के कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्लत नगर में लगातार बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में मलबे में दबकर तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवघर : श्रावणी मेला के 16वें दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़

देवघर श्रावणी मेला 2026 के 16वें दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़। तड़के 4:21 बजे पट खुलते ही 'बोल-बम' के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने किया सुलभ जलार्पण।

स्टेट लाइब्रेरी के छात्र आंदोलनकारी छात्रों के लिए खाना लेकर पहुंचे

रांची स्थित स्टेट लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था की।

गढ़वा में 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, मोटर पंप और बैटरियां बरामद

गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी का दो दिनों में खुलासा। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। पूरी ख़बर यहां पढ़ें।

Physics Wallah के चर्चित शिक्षक अलख पांडे छात्रों के समर्थन में पहुंचे रांची

फिजिक्स वाला के चर्चित शिक्षक और संस्थापक अलख पांडे बीते शाम रांची पहुंचे। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया।

चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, झारखंड के दो श्रमिक भी शामिल

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए भू-धंसाव के बाद हुए हादसे में अब तक सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में झारखंड के दो मजदूर भी शामिल हैं।

गिरिडीह : बगोदर में वर्कशॉप संचालक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

गिरिडीह के बगोदर में अपराधियों ने वर्कशॉप संचालक मिथिलेश यादव की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

15 अगस्त को रांची में बंद रहेंगे बैंक और स्कूल, इमरजेंसी सेवाएं चालू; जाने ट्रैफिक का अपडेट

15 अगस्त को रांची में सरकारी कार्यालय, बैंक और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रहेंगी, जबकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव संभव है।

झारखंड में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज चेतावनी जारी

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड में 16 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि खूंटी में सबसे अधिक 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चमोली टनल हादसे पर जताई चिंता, उत्तराखंड सीएम से की बात; हेल्पलाइन नंबर जारी

सीएम हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल के धंसने से झारखंड के खूंटी, गुमला आदि जिलों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर पर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन पर बात की। हेमंत सोरेन ने

बड़ी खबर : JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता मामले में 7 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए CID की छापेमारी

छात्रों के जारी आंदोलन के बीच जेपीएससी की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर CID ने जांच तेज कर दी है। मामले में वांछित 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंट के तामिला के लिए CID की टीम ने राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी की है।

Load More