द फॉलोअप डेस्क
रांची स्थित स्टेट लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था की। स्टेट लाइब्रेरी के लड़के और लड़कियां खुद खाना लेकर स्टेडियम पहुंचे और अपने हाथों से आंदोलनकारी छात्रों के बीच भोजन बांटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल अपने साथियों के साथ खड़ा होना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और हमसे जो कुछ भी बन सकेगा, वह अपने साथियों के लिए जरूर करेंगे। छात्रों की इस पहल से आंदोलनकारी छात्रों में भी उत्साह देखने को मिला।
