logo

Jharkhand News

धनबाद रिंग रोड घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पांच जिलों में छापेमारी कर 17 गिरफ्तार

धनबाद रिंग रोड निर्माण और भू-अर्जन मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने झारखंड के पांच जिलों धनबाद, रांची, दुमका, गिरिडीह और देवघर में एक साथ छापेमारी करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हजारीबाग : बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना पड़ा भारी, दंपती की दम घुटने से मौत

हजारीबाग जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लेकिन इसी ठंड से राहत पाने का एक उपाय एक दंपती को इतना महंगा पड़ गया कि दोनों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर ABVP की खास पहल, हजारीबाग में क्रिकेट टूर्नामेंट का हो रहा आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हजारीबाग जिला कमेटी द्वारा युवा दिवस के अवसर पर एक सकारात्मक और ऊर्जावान पहल की जा रही है।

कोडरमा में बोरसी से धुएं से दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, जमीन पर पड़ी मिली लाश

कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में गुरुवार की देर रात धुएं से दम घुटने के कारण एक दंपती की मौत हो गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह सामने आई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा (नन्हकू) और उनकी 48 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में हुई है।

दुमका में अधिवक्ता की पत्नी का बाथरूम से जला शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

दुमका के बगनोचा मोहल्ले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां के सीनियर अधिवक्ता संजीव कुमार गोराई की 53 वर्षीय पत्नी नमिता गोराई का बाथरूम में जला शव मिला।

शिक्षक बनने का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, जेटेट-2025 का ड्राफ्ट तैयार

झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। लगभग नौ वर्षों से लंबित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को लेकर सरकार ने जेटेट-2025 के लिए नई नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।

झारखंड में जेल वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) के पदों पर भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 1733 पदों पर नियुक्ति की जानी है। आयोग की ओर से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है।

हजारीबाग में हाथी का कहर लगातार दूसरे दिन जारी, शौच के लिए गए ग्रामीण को कुचलकर मारा

आज अहले सुबह हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा पंचायत के बनहा गांव में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश गोप के रूप में हुई है।

पलामू पुलिस की लापरवाही से सरकारी हथियार गायब, सुरक्षा पर सवाल

पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अभिरक्षा में रखे गए सरकारी हथियार के लापता होने का मामला सामने आने से महकमे में हड़कंप मच गया है।

जामताड़ा में CSP संचालक से 20 हजार की लूट, ग्रामीणों ने घेरा तो फायरिंग कर भागे अपराधी

जामताड़ के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर लूट की घटना का अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम सीएसपी संचालक नारायण पंडित बैंक से लेन-देन का कार्य निपटाकर अपने सीएसपी केंद्र लौट रहे थे।

रांची से लापता भाई-बहन की तलाश में झारखंड, बिहार और यूपी में पुलिस की छापेमारी

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर मौसीबाड़ी स्थित मल्लार टोली से लापता भाई-बहन अंश (5) और अंशिका (4) की तलाश के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दोनों बच्चे दो जनवरी से लापता हैं।

जमशेदपुर हवाई सेवा पर संकट, RCS खत्म होने से 31 जनवरी से बंद हो सकती हैं कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानें

जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए संचालित हो रही IndiaOne Air की हवाई सेवाएं बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं।

Load More