logo

आदित्यपुर में एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 

FIRING3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना सालडीह बस्ती में मंगलवार सुबह 7 बजे की है, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने सपन दास के घर को निशाना बनाते हुए करीब तीन राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गये। इस दौरान फायरिंग करते हुए एक युवक की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हप गयी। फायरिंग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पीड़ित सपन दास ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वे इस घटना से हैरान हैं। उन्होंने आशंका जताई कि घटना को किसी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जायेगी।

Tags - Adityapur Seraikela district firing incident unknown criminals bike borne attackers house firing