logo

अरका जैन विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बरकरार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में छात्रों का चयन

tubwr6n.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक, अरका जैन विश्वविद्यालय ने सत्र 2025–26 में अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड को एक बार फिर साबित किया है. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में सफलतापूर्वक हुआ है. इस बार फिएट इंडिया, सीएट टायर्स और डेलॉइट जैसी प्रमुख कंपनियों ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को चुनकर उनके कौशल और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता को प्रमाणित किया है. विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी डेलॉइट में एनालिस्ट ट्रेनी पद के लिए हुआ है. डेलॉइट ऑडिट, कंसल्टिंग, टैक्स और एडवाइजरी सेवाओं के लिए जानी जाती है और दुनिया के कई देशों में इसकी मजबूत उपस्थिति है. इस अवसर के लिए बीबीए, बीकॉम और बीसीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थी पात्र थे. चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति देशभर के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी. यह प्लेसमेंट जैन ग्रुप (JGI), बेंगलुरु की प्लेसमेंट टीम के समन्वय और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. फिएट इंडिया, जो ऑटोमोबाइल उद्योग की एक प्रमुख वैश्विक कंपनी है, ने विश्वविद्यालय के 31 विद्यार्थियों का चयन डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी (DAT) पद के लिए किया है. इस पद के लिए डिप्लोमा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के विद्यार्थी पात्र थे. चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति पुणे में की जाएगी.
सीएट टायर्स, भारत की प्रमुख टायर निर्माण कंपनियों में से एक, ने विश्वविद्यालय के 8 विद्यार्थियों का चयन असोसिएट्स प्रोडक्शन पद के लिए किया है. इस पद के लिए भी डिप्लोमा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के विद्यार्थी पात्र थे. चयनित विद्यार्थियों को हलोळ, गुजरात में कार्य करने का अवसर मिलेगा. इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि अरका जैन विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करता है. इसके चलते विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. विश्वविद्यालय में नियमित रूप से इंडस्ट्री इंटरफेस, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाते हैं, जो विद्यार्थियों की कैरियर संभावनाओं को सशक्त बनाते हैं.

 

Tags - Arka Jain University placements Arka Jain University campus recruitment Fiat India diploma apprentice trainees JGI Bangalore placement support Arka Jain University Top placement colleges in Jharkhand