logo

जमशेदपुर पुलिस ने 1.5 लाख रुपये के गांजा के साथ युवक को पकड़ा

ghyn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में पुलिस ने 1.5 लाख रुपये के गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार युवक परसुडीह मकदमपुर निवासी पिंकू कर्मकार है. पुलिस ने उसे पास से कुल 3.71 किलो गांजा बरामद किया है. इसका बाजार मूल्य 1.50 लाख रुपये है.
इस मामले को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा सप्लाई करने के लिए आ रहा है. इसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ लिया गया. पिंकू पूर्व में परसुडीह थाना क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है. वहीं पंजाब के अमृतसर में भी वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल गया था. तीन साल बाद वह जेल से छूटकर बाहर आया था. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

 

Tags - Jamshedpur ganja arrest 3.71 kg cannabis seized cannabis market value 1.5 lakh Jamshedpur crime news illegal cannabis seizure India police drug bust Jharkhand Pinku Karmakar arrested police anti-drug operation arrest for ganja supply