रामगढ़ के अरगड्डा इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान 4 मजदूरों की मौत हो गई। रविवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। बाबूलाल मरांडी ने मृत मजदूरों के आश्रितों को आश्वासन दिया है कि उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी।
पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में जेल में बंद दिलीप तिवारी उर्फ मंटू तिवारी को रविवार को टाउन थाना पुलिस ने पैदल मार्च कराया।
रांची के धुर्वा थानाक्षेत्र से लापता जुड़वां भाई करन और अर्जुन की गुमशुदगी को 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस उनका सुराग नहीं ढूंढ़ पाई है। गौरतलब है कि इसी इलाके से पहले जिहान और अंशिका नाम से सगे भाई बहन लापता हो गए थे, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बा
चांडिल थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है
रांची के धुर्वा से 2 सगे भाई लापता हो गए। इनके नाम करन-अर्जुन हैं। करन-अर्जुन की गुमशुदगी को लेकर सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। दरअसल, दोनों भाई रांची रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं।
जामताड़ा नाला प्रखंड में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लाभुक के खाते में जाने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर होने से पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है।
मानगो क्षेत्र में फ्लाईओवर और सड़क निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर चल रहे वनभूमि हस्तांतरण विवाद के बीच जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के डीएफओ से बातचीत की।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानाक्षेत्र स्थित धातकीडीह तालाब के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद से आहत एक बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया।
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस में मची भगदड़ को लेकर कहा कि बाबा की नगरी में कही गई हर बात सच साबित होती है। निशिकांत दुबे ने कहा कि अभी इंतजार कीजिए, 1-2 दिन में हमें और जानकारी मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में शाषी परिषद की 11वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने बैठक की अध्यक्षता की। गौरतलब है कि सीएम हेमंत बीते बुधवार को ही रांची से दिल्ली के रवाना हो गए थे।
साहिबगंज में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि बरहेट प्रखंड में अयोग्य युवा, वृद्ध, विकलांग और 50 साल से कम उम्र की महिला और पुरुषों को गलत तरीके से पेंशन का लाभ दिया गया।
देवघर जिला में जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। संतोष प्रसाद करौ प्रखंड अंतर्गत डिंडाकोली पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर के रूप में पदस्थापित है।