logo

पाकुड़-साहिबगंज के बांग्लाभाषी मुस्लिम उतने ही भारतीय जितना कोई और, इनमें भी है देशप्रेम- आलमगीर आलम

पाकुड़-साहिबगंज के बांग्लाभाषी मुस्लिम उतने ही भारतीय जितना कोई और, इनमें भी है देशप्रेम- आलमगीर आलम

पाकुड़: 

Jharkhand News: चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस (Jharkhand Congress) ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित आंदोलन में पाकुड़ से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं मध्य प्रदेश के मुरैना से विधायक दिनेश गुर्जर तथा झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) मौजूद रहे।

बैठक के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत कर आंदोलन के उद्देश्यों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को उठाया।

वोटों की कथित गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं!
आलमगीर आलम ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वोटों में कथित गड़बड़ी की शिकायतों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे महत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया में उसकी निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए। पाकुड़ और साहिबगंज में चल रही मैपिंग प्रक्रिया के संदर्भ में बांग्लादेशी बताए जाने के मुद्दे पर भी आलमगीर आलम ने अपनी बात रखी। उन्होंने ऐसे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यहां के लोग भारतीय हैं और उन्हें भी अपने देश से उतना ही प्रेम है जितना किसी अन्य नागरिक को। 

जिलाध्यक्ष श्रीकुमार ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने और दिल्ली में होने वाले आंदोलन में भाग लेने की अपील की। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी प्यारुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मंशारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, मुख्तार हुसैन, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहिन परवेज, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सहनाज बेगम सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Tags - Jharkhand CongressAlamgir AlamBJPSIRJharkhand News