रांची
मुख्यमंत्री (Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय (Chief Minister's Residential Office) में सीपीआई (एमएल) (CPI (ML) के राष्ट्रीय सचिव (National Secretary) दीपांकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya) ने मुलाकात कर स्मृति शेष रूपी सोरेन (Rupi Soren) के निधन (Demise) पर अपनी गहरी संवेदनाएं (Condolences) व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति (Irreparable Loss) है। उन्होंने कहा कि स्मृति शेष आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Dishom Guru Shibu Soren) को संघर्ष के दिनों में रूपी सोरेन का सदैव साथ मिला। स्मृति शेष स्वर्गीय रूपी सोरेन के जीवन (Life) से हम सबों को प्रेरणा (Inspiration) मिलती है।

मौके पर ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं दीपांकर भट्टाचार्य के बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के संचालन, वर्तमान राजनीतिक मुद्दों सहित कई विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मौके पर सीपीआई (एमएल) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी एवं पूर्व विधायक विनोद सिंह उपस्थित रहे।
.jpeg)