logo

पोर्न की तर्ज पर सामूहिक सेक्स करना चाहता था 3 नाबालिग जोड़ा, एक ने विरोध किया तो गैंगरेप कर मार डाला

पोर्न की तर्ज पर सामूहिक सेक्स करना चाहता था 3 नाबालिग जोड़ा, एक ने विरोध किया तो गैंगरेप कर मार डाला

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: 3 नाबालिग प्रेमी जोड़ा जंगल पहुंचा। सबने मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखी। उत्तेजना में उन्होंने पोर्न वीडियो के तर्ज पर सामूहिक रूप से संबंध बनाने का प्लान बनाया, लेकिन उनमें से एक नाबालिग लड़की ने इसका विरोध किया और नाराज होकर वहां से जाने लगी। वह जंगल से निकल पाती, उससे पहले उसके नाबालिग प्रेमी समेत 3 लड़कों ने उसे पकड़ लिया। बारी-बारी से जबरन संबंध बनाए और गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए नाबालिग पीड़िता की लाश को गमछे के सहारे पेड़ से लटकाकर भाग गए। पुलिस, जंगल में नाबालिग लड़की के सुसाइड की सूचना पर पहुंची थी, लेकिन वहां की परिस्थितियों ने ऐसी खौफनाक वारदात की ओर इशारा किया जो पुलिसकर्मियों के लिए भी रूह कंपाने वाला था।

 

चतरा के लवालौंग का है मामला
मामला चतरा के लवालौंग थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने गैंगरेप और मर्डर के आरोप में 2 लड़कियों समेत कुल 5 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक बाल सुधार गृह में भेज दिया है। एसपी अनिमेष नैथानी ने जानकारी दी है कि 16 अक्टूबर को लवालौंग में एक जंगल में नाबालिग लड़की के सुसाइड की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घटनास्थल और परिस्थितियां संदिग्ध लगीं तो चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी को छानबीन के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय स्त्रोतों से चौंकाने वाली जानकारी मिली। पुलिस ने जांच में पाया कि 3 नाबालिग प्रेमी जोड़ा जंगल पहुंचा था और वहां सबने मोबाइल फोन पर पोर्न फिल्म देखी। लड़के, अश्लील वीडियो में दिखाए गये तरीके से संबंध बनाना चाहते थे, लेकिन एक लड़की ने विरोध किया। इसके बाद तीनों लड़कों ने नाबालिग का गैंगरेप किया और उसे मार डाला। 

एसपी की अभिभावकों से अपील
पुलिस अधीक्षक ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चे किनसे मिलते हैं, कहां जाते हैं और इंटरनेट पर कौन सी सामग्री देखते हैं, इसकी जानकारी रखें।  उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल फोन अकेले में नहीं देने की अपील की है। 

Tags - Chatra Gangrape MurderMinor Gangrape Murder in JharkhandJharkhand Crime NewsCrime News Hindi