logo

पाकुड़ की सीमा देवी को मिल गई मईंयां सम्मान योजना की राशि

पाकुड़ की सीमा देवी को मिल गई मईंयां सम्मान योजना की राशि

पाकुड़: 
 

Pakur News: महेशपुर थाना क्षेत्र के चांडालमारा गांव की रहने वाली सीमा देवी द्वारा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की सितंबर माह की राशि नहीं मिलने को लेकर 13 अक्टूबर 2026 को उपायुक्त को आवेदन देकर गुहार लगाई गई थी। सीमा देवी की इस समस्या को द फॉलो अप चैनल ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में सामने आया है कि सीमा देवी की मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की सितंबर माह की राशि 26 सितंबर 2026 को ही उनके बैंक खाते में भेज दी गई है।

प्रशासन की लाभुकों से अपील
बैंक खाते में राशि आने की पुष्टि के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। लाभुक सीमा देवी का खाता चेक करने पर राशि प्राप्त होना पाया गया है। प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता नियमित रूप से चेक करें और किसी भी तरह की तकनीकी देरी होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय या उपायुक्त कार्यालय से संपर्क करें।

Tags - Jharkhand NewsJharkhand Government NewsCM Maiya Samman YojnaPakur News