हजारीबाग में 2 इंजीनियर घूस लेते रंगेहाथ धरे गए हैं. एसीबी ने पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो औऱ सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी को 1 लाख 72 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है.
रांची के डीएवी बरियातू स्कूल का 13 वर्षीय छात्र हिमांशु मुंडा दो दिन से लापता है। वह कक्षा नौवी का छात्र है और बताया जा रहा है कि वह घर से किसी काम के लिए निकला था
हजारीबाग जिला कोषागार से 2 बैंक खातों से पिछले 8 साल में 15,41,41,485 रुपये का गबन करने वाले 3 सिपाहियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड के सभी पंचायतों में हेल्थ कॉटेज बनाने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि यहां मरीजों को इलाज के साथ स्वास्थ्य लाभ के अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध कराया जाएगा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन आज दिवंगत जेएन सिंह, राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी के निधन पर आयोजित संस्कार भोज में शामिल हुए।
हजारीबाग जिले में तेज आंधी और बारिश ने एक महिला की जान ले ली। मामला विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो बाजार टांड़ स्थित महामाया मंदिर रोड का है, जहां रवि गुप्ता के घर के बगल में अचानक एक बिजली का खंभा गिर गया। बताया जा रहा है कि महिला बाजार में प्याज बेचने
सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि हूल और बिरसा उलगुलान की आवाज बुलंद करने वाला आदिवासी समुदाय आज अपनी मान्यता और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। असम विधानसभा चुनाव से पहले इस पोस्ट ने सियासी हलचल पैदा कर दी है।
बुरुडीह गांव में तेज गति से आ रहा एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे लोहे के बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे एक घर में जा घुसा
झारखंड में अब नागरिकों को हेल्थ की गारंटी मिलेगी। योजना लागू होने के पर झारखंड में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे का हेल्थ कार्ड बनेगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड, रांची लौट आये हैं। लगभग एक सप्ताह असम विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौटे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज असम में मां कामाख्या के दर्शन किये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। सीएम हेमंत ने दर्शन के बाद कहा कि असम में मां कामाख्या के पावन धाम में आज पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य,
असम विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशियों का प्रचार करने गये सीएम हेमंत सोरेन को सभा स्थल पर जाने से रोका गया। उन्होंने खेत में खड़े होकर मोबाइल से जनसभा को संबोधित किया।