logo

सरायकेला में बेकाबू हाइवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Saraiekela_Kharsawa0--0090904.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बुरुडीह गांव में तेज गति से आ रहा एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे लोहे के बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे एक घर में जा घुसा। घटना मंगलवार देर रात की है। घर की दीवार और बाहरी हिस्से की शेड क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली के पोल पर हाइवा के टकराने के कारण बड़ा संकट टल गया। यह घटना सरायकेला-खरसावां की है। खैर हादसे के समय घर में लोग सो रहे थे। इस दुर्घटना में घर के भीतर सो रहे लोगों को कुछ नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा तेज रफ्तार में था और ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और घर का एक हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर उतर कर आवागमन बाधित कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही खरसावां पुलिस की टीम पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर सड़क से हटाया। हाइवा के मालिक ने भी दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई करने का आवश्वासन दिया। इसके बाद माहौल सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सारायकेला खरसावां सड़क पर रोजाना भारी वाहनों की तेज रफतार से आवाजाही होती है। ओवरलोड वाहनों की तेज गति से चलने के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। भारी वाहनों के ओवर लोडिंग पर विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है। भारी वाहनों की जांच करने की मांग की है।
 

Tags - Hyva accident Seraikela-Kharsawan overspeeding road accident villagers protest compensation demand power pole damage heavy vehicle negligence