logo

हजारीबाग में आंधी-तूफान का तांडव, सब्जी बेच रही महिला पर गिरा बिजली का खंभा; दर्दनाक मौत

mahila_maut.jpg

हजारीबाग 

हजारीबाग जिले में तेज आंधी और बारिश ने एक महिला की जान ले ली। मामला विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो बाजार टांड़ स्थित महामाया मंदिर रोड का है, जहां रवि गुप्ता के घर के बगल में अचानक एक बिजली का खंभा गिर गया। बताया जा रहा है कि महिला बाजार में प्याज बेचने आई थी और उसी दौरान तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई। इसी बीच बिजली का खंभा सीधे महिला के ऊपर आ गिरा।

जिसके बाद हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में पर अफरा-तफरी मच गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Tags - Hazaribagh storm heavy rain woman killed Vishnugarh police station electric pole fall