logo

झारखंड में नागरिकों को मिलेगी हेल्थ की गारंटी, पैदा होते ही बनेगा बच्चे का हेल्थ कार्ड

Ai_Generated_image_irfan_Ansari.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में अब नागरिकों को हेल्थ की गारंटी मिलेगी। योजना लागू होने के  पर झारखंड में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे का हेल्थ कार्ड बनेगा। मंत्री इरफान अंसारी ने  यह घोषणा की है। उन्होंने कहा की विदेशों में  ऐसा होता है। अगर उनका बच्चा बीमार पड़ जाए तो उसका इलाज कैसे होगा इसी बात से माता-पिता चिंतित रहते थे। अब उनकी परेशानी खतम हो जाएगी। ये सुविधा राज्य में सभी के लिए लागू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही 'स्वास्थ्य गारंटी कार्ड' लागू किया जाएगा। इसके जरिए हर नागरिक को सुलभऔर बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) रैंकिंग में झारखंड ने देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम को  ऐतिहासिक बताया और 247 नए एडवांस एंबुलेंस की खरीद होगी: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में 1200 स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। 7500 एएनएम और जीएनएम की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। केवल यहीं नहीं, राज्य को जल्द 247 नई एंबुलेंस मिलेगी।

Tags - Health Guarantee Card Jharkhand Jharkhand Child Health Card Irfan Ansari Health Minister Health Guarantee Scheme Jharkhand Jharkhand Health Department News Jharkhand Health Card for Newborns