झारखंड एसीबी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित व्यवसायी श्रवण जालान के रांची स्थित घर, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित उनके प्रतिष्ठान ‘रानी सती प्लाई एंड डेकोर’ पर भी की गई है।
साहिबगंज वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने उधवा पक्षी आश्रयणी का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में मौजूद वन कर्मियों से विस्तृत जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।
गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर विस्फोट में झारखंड के तीन युवकों की मौत के बाद सोमवार सुबह उनके पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
पलामू जिले के छतरपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बच्चे के इलाज के बहाने एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा, आजसू और लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही हंगामे और विधायी कार्यों के बीच पूरी हुई। विपक्षी दल भाजपा विधायकों के जोरदार विरोध के बीच सदन में 7,721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया
फतेहपुर और कर्रा के परिवारों में मातम, सरकार ने कहा, हर संभव सहायता मिलेगी
खूंटी जिले से जंगली हाथियों के आतंक का एक मामला सामने आया है, जहां रविवार देर रात रनिया प्रखंड के डिग्री डाहटोली गांव में हाथियों के झुंड ने एक 60 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आज जनजातीय समुदाय को एक और बड़ी सौगात दे सकती है। सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में सोहराय पर्व पर दो दिनों के अवकाश को मंजूरी देने पर निर्णय संभावित है।
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत हंगामेदार रही। सदन शुरू होते ही विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सीधे बेल में पहुंच गए। विपक्ष के विधायक छात्रवृत्ति, धान क्रय और अन्य जनसमस्याओं को लेकर जोरदार नारेबाजी
झारखंड विधानसभा के 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सत्र शुरू होते ही, जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगसीमर निवासी उपेंद्र यादव की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उपेंद्र यादव बीते देर शाम चतरो बाजार से अपने घर जा रहे थे।