logo

शनिवार को सुबह 10 बजे से विधानसभा का सत्र, 19 से स्थगित

vidhansabha13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा 13 मार्च को खुला रहेगा। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से होगी। सुबह दस बजे से लंबित पड़े ध्यानाकर्षण लिए जाएंगे। विधायकों के लंबित ध्यानाकर्षण पर सरकार का जवाब होगा। उधर झारखंड विधानसभा का बजट सत्र अब 18 मार्च की कार्यवाही के साथ अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो जाएगी। मालूम हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 18 फरवरी से प्रारंभ हुआ बजट सत्र 19 मार्च तक चलना था। लेकिन कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब 18 मार्च की कार्यवाही के साथ ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी जाएगी। मालूम हो कि 19 मार्च को मुसलमानों का प्रमुख त्योहार ईद के होने की संभावना है।

Tags - Jharkhand Assembly Budget Session March 13 10 am Session March 19 adjourned