अवैध शराब कारोबारियों की करतूत ने एक चार वर्षीय बच्चे की जान ले ली। घटना जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सिकरहना नदी के किनारे की है।
बिहार में जुमई जिले के सदर अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां बुधवार की सुबह शौचालय में मृत अवस्था में एक नवजात बच्ची मिली थी। सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को भी दी।
बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे आयान जाहिद खान ने सुसाइड कर लिया है। 17 वर्षीय ने आयान ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी।
भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा पर पहुंच रहे हैं। सीएम 1234.25 करोड़ रुपए की 141 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
बिहार के भभुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में एक पानी भरे गड्ढे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नवागांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ मिश्रा के पुत्र धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई है
बिहार के आरा में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले 48 घंटों में 7 लोगों को गोली मारी गई, जिसमें 2 की मौत हो गई। हसनबाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की 5 हजार रुपये के विवाद में हत्या कर दी गई
बिहार के मोतिहारी के एक स्कूल के पानी टंकी में कुछ लोगों ने सल्फास मिला दिया था। गनीमत रही कि अनहोनी से पहले ही स्कूल के प्रभारी प्रधान शिक्षक ने जांच करवाते हुए टंकी साफ करवा दिया।
मोतिहारी के पीपरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने ताजा मिट्टी देखकर मृतक के परिजनों को सूचना दी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार में एक दलित विधायक को जाति की वजह से अपमानित होना पड़ा। सीपीआई माले विधायक गोपाल रविदास ने आरोप लगाया है कि उन्हें स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने से रोका गया और जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।
पटना के जेपी गंगा पथ पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पाटलिपुत्र से पटना सिटी जा रही एक कुरियर मैक्सी में अचानक आग लग गई,
बिहार के मुजफ्फरपुर में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक मेडिकल स्टूडेंट की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सहरसा जिले के 26 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
बिहार के बांका जिले के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को धोरैया प्रखंड का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कई अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।