logo

झारखंड के 11 जिलों में दो दिन बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

झारखंड के 11 जिलों में दो दिन बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

द फॉलोअप डेस्क:
Jharkhand Weather Update:
तूफान के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से अगले दो दिनों तक राज्य के 11 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला और खूंटी में यलो अलर्ट है। शनिवार को संताल क्षेत्र के जिलों के साथ गिरिडीह और धनबाद में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

Tags - Jharkhand Weather Rain Alert Orange Alert Cyclone Effect IMD Forecast