logo

कुरियर गाड़ी में लगी आग, ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान

वतहा2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पटना के जेपी गंगा पथ पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पाटलिपुत्र से पटना सिटी जा रही एक कुरियर मैक्सी में अचानक आग लग गई, लेकिन ड्राइवर और खलासी की सूझबूझ से वे अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन दस्ते के अधिकारी दयानंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने आग पर नियंत्रण पा लिया। गाड़ी के इंजन से अचानक धुआं निकलने के बाद यह हादसा हुआ। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। घटना के दौरान मरीन ड्राइव पर अफरा-तफरी मच गई थी। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर बड़ी घटना को टाल दिया।