पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
पाकुड़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जहाँ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
पाकुड़ सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव में दो माह के मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पाकुड़ के बिरसा चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्य सड़क जाम कर दी। JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच और रद्द करने की मांग को लेकर बारिश के बीच कार्यकर्ता डटे रहे।
पाकुड़ जिला झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए राज्य सरकार के जन-कल्याणकारी कार्यों की सराहना की गई।
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने मुख्य आरोपी अबरास अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर खून लगा चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
पाकुड़ जिले के झेनागड़िया गांव में घरेलू विवाद के दौरान दामाद ने चाकू से हमला कर अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र (मनिरामपुर) में SIT की बड़ी कार्रवाई: 30 पुड़िया सूखी और 24 ग्राम गीली ब्राउन शुगर के साथ तस्कर सत्तार शेख गिरफ्तार; नकद ₹2200 और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी।
पाकुड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत जिलेभर में गुम और चोरी हुए 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी ने पाकुड़ पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभ
पांच महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज पाकुड़ प्रखंड की 100 से अधिक स्वास्थ्य सहियाओं ने शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान सहियाओं ने सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा से मुलाकात कर लंबित प्रोत्साहन राशि के भु
पाकुड़ जिले को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के स्पष्ट निर्देशों के बाद जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन के खिलाफ व्यापक अभिय
पाकुड़ के कानीझाड़ा लैम्प्स से 716.55 क्विंटल 17.55 लाख रुपए का धान गायब। सहकारिता विभाग की शिकायत पर लैम्प्स अध्यक्ष और सचिव पर FIR दर्ज