जामताड़ा के कुंडहित थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन काली मंदिर से अज्ञात चोरों ने पीतल और कांसे के लगभग 90 घंटे चुरा लिए हैं। चोरी गए घंटों का कुल वजन करीब ढाई क्विंटल और मूल्य लगभग तीन लाख रुपये है। इस घटना से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।