भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को देवघर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
देवघर में SBI का पूरा ATM उखाड़कर ले जाने की वारदात का खुलासा हो गया है। अपराधी ATM मशीन के साथ उसमें मौजूद करीब 4.82 लाख रुपये भी अपने साथ ले गए थे। अब देवीपुर थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव से चोरी की गई ATM मशीन बरामद कर ली गई है।
देवघर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के बाहर लगे SBI के ATM को पांच चोरों ने रात के अंधेरे में निशाना बनाया। चोरों ने पहले ATM का शटर तोड़ा और इसके बाद पूरी म
देवघर से गिरफ्तार हुआ बीआरआईसीएस (BRICS) सम्मेलन और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी। गुजरात साइबर पुलिस ने ससरुाल में छापेमारी कर पूर्व सॉफ्टवेयर डेवलपर गुलशन चौहान को पकड़ा। पढ़ें पूरी खबर।
देवघर के सारठ थाना क्षेत्र के गजियाडीह गांव में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। घर की दीवार अचानक गिरने से 76 वर्षीय नंदकिशोर राय की मौत हो गई। बताया जाता है कि नंदकिशोर राय रात में अपने घर के अंदर सो रहे थे।
देवघर के सारठ-चितरा मुख्य मार्ग पर मांझलीबाद गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक छात्रा मुन्नी कुमारी की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें देवघर रेफर किया गया है।
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार राजकीय श्रावणी मेला 2026 और रक्षा बंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जसीडीह क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने स्थानीय दुकान से परिवार के लिए चूड़ियां खरीदीं।
देवघर श्रावणी मेला 2026 के 16वें दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़। तड़के 4:21 बजे पट खुलते ही 'बोल-बम' के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने किया सुलभ जलार्पण।
देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के सोनवा डंगाल में शुक्रवार रात 65 वर्षीय रामकी महतो की हत्या से सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह सुनसान जगह पर उनका शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की उपस्थिति में खोला गया, जिसमें से 22.88 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा और नेपाली व भूटानी विदेशी मुद्राएं प्राप्त हुईं।
बाबा बैद्यनाथ मंदिर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम का विशेष जांच अभियान, 42.5 KG मिलावटी पेड़ा नष्ट कर तीन प्रतिष्ठानों पर ठोंका जुर्माना। पढ़ें पूरी खबर