सिर्फ 1 रुपया सैलरी लेनेवाले AAP के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की 35 करोड़ की संपति को ED ने अटैच यानी कुर्क किया है। माजरा पर बैंक से लिये गये कर्ज की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है।
आंतकियों ने अखनूर के खौर से भारत में घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम कर दिया गया है। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
कुछ दिनों पहले सरकारी अस्पतालों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से दवाओं की खरीद की गयी थी। खरीदी गयी कुछ दवाएं लैब में टेस्ट के बाद मानक पर खऱी नहीं उतरी।
कोरोना के नये वेरिएंट JN.1 को लेकर पंजाब में मास्क पहना जरूरी कर दिया गया है। भीड़-भाड़ वाली जगह के साथ अस्पताल में मरीजों और चिकित्सकों के लिए मास्क पहना आवश्यक कर दिया गया है।
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में उसकी पत्नी यानिका ने कहा है कि बिंद्रा की पिटाई से उनके कान का पर्दा फट गया है।
मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व वन मंत्री विजय शाह पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में चिकन पार्टी करने का आरोप है। जिसकी जांच शुरू हो गई है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप फैलोज बुधवार को पचमढ़ी पहुंचे।
राजौरी में तेजी से अंताकियों की तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।
कोरोना का नया JN.1 वैरिएंट भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 640 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2997 हो गई है। वहीं एक वयक्ति के मौत की खबर भी सामने आई है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। पहले बाइडेन आने वाले थे।
जम्मू क्षेत्र के पुंछ में सेना पर हुए आतंकवादी हमले में बिहार के नवादा जिले के एक जवान भी शहीद हो गये। नवादा जिले के रहने वाले राइफलमैन चंदन कुमार के साथ 4 जवानों की शहादत हुई है।
यहां एक 6वीं में पढ़ने वाले निखिल ने पहले मोबाइल में मरने के आसान तरीके का रील्स देखा, उसके बाद कमरे में खूंटी में गमछे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
सेव डेमोक्रेसी प्रोटेस्ट (लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन) के बैनर तले सभी विपक्षी सांसद धरना दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार समेत विपक्षी पार्टियों के कई नेता मौजूद हैं।