logo

सत्ता और सचिवालय का सच : माननीय की तबीयत से चिंतित है परिवार और पार्टी

माननीय की तबीयत से चिंतित है परिवार और पार्टी

जीतेंद्र कुमारः
माननीय की तबीयत खराब है। वह पिछले कुछ महीनों से काफी परेशान हैं। अब उनकी तबीयत को लेकर परिवार भी चिंतित हो उठा है। नजीदीकी लोग उनकी किडनी और लीवर, दोनों में खराबी की जानकारी दे रहे हैं। स्वास्थ्य खराब का वह लगातार हैदराबाद में इलाज करा रहे थे। वहां के चिकित्सकों ने लगभग हाथ खड़ा कर दिया। इसके बाद वह इलाज के लिए सिंगापुर चले गए हैं। उम्मीद जगी है कि उनकी तबीयत वहां इलाज के बाद ठीक हो जाएगी। जानकार बताते हैं कि तबीयत नासाज होने के कारण ही वह झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके। क्योंकि चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी।


मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव का भी 5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर के Mount Elizabeth Hospital में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी डोनेट की थी। सिंगापुर में लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा था। इसी की उम्मीद सबको है। नजदीकी लोगों के मुताबिक चिंता की बात यह है कि डॉक्टर अब उनकी किडनी और लीवर के ट्रांसप्लांट की सलाह दे रहे हैं।  एक साथ दोनों का ट्रांसप्लांट काफी खतरनाक बताया जा रहा है। यही कारण है कि इंडिया में चिकित्सीय इलाज के बदले माननीय सिंगापुर चले गए हैं। परिवार के लिए दुख की बात यह है कि पिछले साल पिता का निधन हो गया था। अब मां भी बेड पर है। फिर घर में जवान बेटे का स्वास्थ्य भी खराब होने से पूरा परिवार परेशान है। एक मात्र बड़े भाई के माथे सारा बल पड़ रहा है। उनकी जिम्मेदारी बढ़ती जा रही है। माननीय के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर झामुमो के वरिष्ठ नेता और सरकार में बैठे लोग, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



 

Tags - Jharkhand politics leaders health power