logo

प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंचा युवक, परिजनों ने कर दी पिटाई; छेड़खानी का लगाया आरोप

प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंचा युवक, परिजनों ने कर दी पिटाई; छेड़खानी का लगाया आरोप

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल में रविवार देर रात उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवती का हाल जानने उसका प्रेमी अस्पताल पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवती की तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान युवक उससे मिलने अस्पताल पहुंचा। युवक को अस्पताल में देखते ही युवती के परिजन नाराज हो गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

परिजनों ने युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप
कहासुनी के बाद मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया और युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि युवक अस्पताल में उनकी बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहा था, जिसके बाद गुस्से में उन्होंने उसके साथ मारपीट की। वहीं, युवक के अस्पताल पहुंचने को लेकर भी मौके पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, युवक और युवती के बीच क्या संबंध है और अस्पताल में वास्तव में क्या हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Tags - Giridih Sadar Hospital Crime News Jharkhand News Police