logo

झारखंड में 44°C तक जाएगा पारा, दोपहर में चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

mausam_jharkhand_heat.jpg

रांची
झारखंड में आज तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं. इनमें रांची, पलामू , कोडरमा, जमशेदपुर और हजारीबाग शामिल है. वहीं, कुछ मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना हैं. 
इन जिलों में चलेगी लू
पलामू, बोकारो, धनबाद, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर जिलों दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने की आशंका हैं. लगातार तेज धूप के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो सकती हैं. मौसम विभाग ने 19 अप्रैल के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया हैं. दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा सकती हैं. इस दौरान लू चलने की संभावना भी बनी हुई हैं. 

 

Tags - Jharkhand WEather 44 degree temperature in jharkhand Jharkhand Today temperaure Jharkhand heat news Jharkhand News jharkhand heat news jharkhand Today Weather Today Weather updates Loo in Jharkhand jharkhand Loo news Loo waves in Jharkhand