पाकुड़ जिले के गांधी चौक स्थित बड़ी मस्जिद के सामने 27 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद शहर में हालात बेकाबू हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और शव को सड़क से हटाने से इनकार कर
जामताड़ा जिले में पहली बार वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीक के तहत बायो-फ्लॉक फिश फार्मिंग की शुरुआत कर प्रगतिशील किसान निर्मल मांझी ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पहल जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मथुरा गांव में की
बेरोजगारी, पलायन और महंगाई बढ़ेगी, उद्योग-कृषि के लिए कोई विजन नहीं
उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली केंद्र सरकार ने इस बजट में खेती, किसान, खाद्य सुरक्षा, मज़दूर और सिंचाई जैसे बुनियादी मुद्दों का ज़िक्र तक नहीं किया है। यह बजट पूरी तरह किसान-विरोधी और जनविरोधी है।
फिरायालाल पब्लिक स्कूल को सरला बिरला संस्थान के परिसर में कर्मधारा संस्था द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता में भाग लेने का गौरव प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल आठ विद्यालयों ने सहभागिता की, जिनमें से तीन विद्यालय विजेता घोषित किए गए। सरला ब
जुडको में कार्यरत हैं 33 जूनियर इंजीनियर, शेष 74 माडा, आरआरडीए और नगर विकास के अन्य अनुषांगिक इकाइयों में
रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने जुआ के अवैध धंधे में मदद करने और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री को संरक्षण देने के आरोप में पांच पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का भी आदेश दिया गया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों असम दौरे पर हैं। इस दौरान वे तिनसुकिया में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) द्वारा आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए। महासभा में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, छात्र और बुजुर्ग मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे चाकू के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि युवक की निर्मम हत्या की गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पहचान के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
झरिया में एक महिला सफाईकर्मी के साथ हुई मारपीट के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। यह जानकारी उपायुक्त धनबाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कई बसों में आग लग गई है। कई दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची है। घटना लोअर बाजार थाना की है।