logo

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी आग, कई बसें जलकर राख

वदेेे.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कई बसों में आग लग गई है। कई दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची है। घटना लोअर बाजार थाना की है। फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। जो तस्वीरें सामने आई है उसमें कई बस धूं-धूंकर जलती दिख रही है। मौके पर अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर इस वक्त काफी भीड़ भी है। 

खबर में अपडेट जारी है...