logo

गिरिडीह : स्कूल के लिए निकला था मन्नत, अब नहीं मिल रहा कोई सुराग; परिवार परेशान

सोलोू.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का रहने वाला 16 वर्षीय मन्नत गुप्ता शनिवार सुबह से लापता है। मन्नत शनिवार सुबह करीब 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। लापता छात्र कक्षा आठ का विद्यार्थी है। परिजनों के अनुसार, मन्नत ने उस समय काले रंग का ट्राउजर और ग्रे-ब्लू रंग का जैकेट पहन रखा था। उसकी हाइट लगभग पांच फीट, रंग गोरा, चेहरा गोल और शरीर पतला-दुबला है। वह हिंदी और खोरठा भाषा बोलना जानता है। मन्नत के पिता टिंकू गुप्ता ने इस संबंध में सरिया थाना में आवेदन देकर बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मन्नत गुप्ता कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें  8789261403,  8789760110 परिजन बहुत परेशान हैं और वे बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में प्रशासन व आम जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं।