झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही 2 घंटों तक चल कर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
झारखंडवासियों के लिए रेल सेवाओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रांची से लखनऊ के बीच एक नई ट्रेन शुरू होने जा रही है, जो पलामू और अयोध्या मार्ग होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।
पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में बिल्डर अनुपम कुमार से 5 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पटना पुलिस ने रांची से शुभम राजन को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड खेल प्राधिकरण में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।
पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीज के परिजन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही ऑनलाइन झाड़-फूंक करवा रहे थे।
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में झारखंड का एक जवान शहीद हो गया है। 27 वर्षीय जवान सुजीत सिंह सीआरपीएफ में तैनात थे।
रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के कुटे गांव में एक महिला के साथ डायन प्रथा के नाम पर प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता कलावती देवी ने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए 14 लोगों को नामजद किया है।
हजारीबाग में गुरुवार सुबह एनआईए की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम पेलावल थाना क्षेत्र के एक घर पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान टीम ने घर के सदस्यों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
गोवा के चर्चित बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग और उसमें 25 लोगों की मौत के बाद फरार चल रहे क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आई हैं।
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। जिसका आज यानि गुरुवार को पांचवां कार्यदिवस और अंतिम दिन है। सत्र की अवधि पहले से ही 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी
गुमला उपायुक्त के निर्देश पर और अधीक्षक उत्पाद, गुमला की देखरेख में आज छापामारी टीम ने कुल 18 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की और शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया 110 किलो चुलाई योग्य जावा महुआ को नष्ट कर दिया।
जीडी गोयनका विद्यालय में पिछले चार दिनों से विद्यालय के समस्त छात्रों के लिए एक रोचक डे-नाइट एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के छात्रों ने पूरी उत्सुकता के साथ अपनी भागीदारी प्रस्तुत की है।
69वीं SGFI राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप में खिताब जीतकर लौटी झारखंड की अंडर–14 बालक फुटबॉल टीम ने आज झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।