logo

Jharkhand News

जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

जामताड़ा जिले में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि वे अब खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों में हुई लगातार आपराधिक घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों के बेखौफ हौसले से आम लोग और व्यापारी दहशत म

गुड गवर्नेंस वीक के तहत पाकुड़ सदर अंचल कार्यालय में मंईयां कक्ष, ऊर्जा कक्ष और हेल्प डेस्क का शुभारंभ

गुड गवर्नेंस वीक के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को सदर अंचल, पाकुड़ में नवनिर्मित मंईया कक्ष, ऊर्जा कक्ष एवं हेल्प डेस्क का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय परिसर को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से सजाया गया था।

सहायक आचार्य के पोस्टिंग को लेकर शिक्षक नाराज, SOP से पोस्टिंग की मांग; महिलाओं ने बताई पीड़ा

राजधानी रांची में सहायक आचार्यों की नियुक्ति के बाद अब पोस्टिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नवनियुक्त शिक्षकों ने जिला प्रशासन पर मनमानी और बिना किसी SOP (नियम) के पोस्टिंग करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।

गिरिडीह में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक, पेसा कानून पर जताया आभार, स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भूपेंद्र मोरवी और प्रदेश कांग

नेतरहाट प्रवेश परीक्षा में संत मरियम स्कूल की बड़ी उपलब्धि, 4 छात्रों का हुआ चयन

नेतरहाट प्रवेश परीक्षा सत्र 2025–26 का परिणाम 22 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

नेत्रहीन परिवार की उजड़ गई दुनिया, कड़कड़ाती ठंड में सड़क पर रहने को हैं मजबूर

गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर पंचायत के एक गांव में 20 दिसंबर को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जीतपुर गांव निवासी महेंद्र मंडल और उनकी दो बेटियों का आशियाना वन विभाग की कार्रवाई में तोड़ दिया गया।

द फॉलोअप इम्पैक्ट : आदिवासी छात्रा सविता की मेहनत को मिला मुख्यमंत्री का साथ, पढ़ाई के लिए मिलेगी हर संभव मदद

रांची की 24 वर्षीय आदिवासी छात्रा सविता कच्छप ने अपने संघर्ष और मेहनत से साबित किया है कि आदिवासी भी बुलंदियों तक पहुंच सकते हैं। पिता के निधन और आर्थिक तंगी के बावजूद सविता ने हार नहीं मानी।

अटल विचार वाहिनी ने वाजपेयी को किया याद, वक्ताओं ने कहा- 'साकार हो रहे अटल जी के सपने'

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर में अटल विचार वाहिनी के तत्वावधान में गुरूवार की संध्या एक स्थानीय होटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पालतू कुत्ते के बीमार पड़ने से दो बहनें डिप्रेशन में गईं, फिनायल पीकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के पारा इलाके में रहने वाली दो सगी बहनों ने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपने पालतू कुत्ते की लंबे समय से चल रही गंभीर बीमारी के का

लोहरदगा डीसी की फर्जी फेसबुक आईडी से फैलाए जा रहे भ्रामक संदेश, प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा

लोहरदगा जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा जिला उपायुक्त कुमार ताराचंद के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फेक आईडी के जरिए उपायुक्त के नाम और पद का हवाला देकर लोगों को भ्रामक और गुमराह करने वाले संदेश भेजे जा

झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, रांची सबसे असुरक्षित; एससीआरबी रिपोर्ट का खुलासा

झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले इस साल चिंताजनक रूप से बढ़े हैं। हाल ही में जारी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रांची महिलाओं के लिए राज्य का सबसे असुरक्षित जिला बनकर सामने आया है।

Load More