द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने बताया कि एसपी सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि बांसजोर ओपी क्षेत्र के सिहराजोर जामडीह के पास कृष्णा सिंह नामक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर एसपी सिमडेगा के निर्देश पर एसडीपीओ सिमडेगा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार भी शामिल थे। पुलिस टीम ने कृष्णा सिंह के आवास में छापामारी की, जहां से 196 बोतल अंग्रेजी शराब और 12 बोतल बियर बरामद हुई। पुलिस को देख कृष्णा सिंह मौके से फरार हो गया। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
.jpeg)