चतरा जिले के टंडवा और मगध-आम्रपाली कोयलांचल क्षेत्र में उग्रवादियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (TSPC) के हथियारबंद दस्ते ने एनसीसी कंपनी के करोड़ों रुपये मूल्य के वोल्वो हाइवा को आग के हवाले कर दिया।
दुमका जिले के खेल प्रेमियों के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ी सौगात दी है। स्थानीय विधायक बसंत सोरेन ने करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया।
पाकुड़ जिला प्रशासन की ओर से रविवार सुबह 7 बजे सिद्धू-कान्हो मुर्मू पार्क के समीप वीआईपी रोड से मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मैराथन में लगभग 400 बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता वीआईपी रोड से सोनाजोड़ी तक तथा पुनः
सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन से पूर्व गांव में प्रतिमा घुमाने के दौरान हुए विवाद के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कुडू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए इस गणतंत्रता दिवस गौरव का क्षण है। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 11 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है।
चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली कोल परियोजना इलाके में उग्रवादियों ने एक बार फिर बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास शनिवार रात करीब नौ बजे एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब चालक सड़क किनारे खड़े अपने ट्रक से उतरकर टायर की जांच कर रहा था।
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित मेमको मोड़ पर शनिवार देर रात एक शराब के नशे में धुत कार चालक ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। अनियंत्रित रफ्तार में दौड़ रही कार ने एक के बाद एक तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टेंडर हार्ट स्कूल के प्रांगण में सत्र 2026–27 के लिए नामांकित नन्हे विद्यार्थियों के लिए 'विद्यारंभ संस्कार' समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
चतरा जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र से 28 दिनों से लापता 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी मुन्नी कुमारी का शव नक्सलबांध पहाड़ के जंगल से बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जनवरी तक राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं हैं।