रांची
बताया जा रहा है कि गाड़ी पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। इसी दौरान उमाशंकर ठाकुर ने अयोध्या प्रसाद के चेहरे के पास चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उन्हें भी चोट पहुंचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घायल दंपति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
सबसे चिंताजनक बात यह है कि घटना के बाद भी पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। स्थानीय लोगों और परिजनों में इसको लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
