घाटशिला थानाक्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बाइक और 2 मोबाइल फोन बरामद किया है।
धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
हजारीबाग के केरेडारी में 25 अगस्त से लापता संदीप ठाकुर की उसके दोस्त शनिचर गंझू ने गोली मारकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जमशेदपुर के MGM अस्पताल के गेट पर स्वास्थ्यकर्मियों और स्ट्रेचर की मदद न मिलने के कारण प्रसूता नेहा परवीन ने टेंपो में ही बच्चे को जन्म दे दिया। काफी देर बाद नर्सों ने जच्चा-बच्चा को प्रसूति विभाग में भर्ती कराया।
जमशेदपुर के पारडीह चौक पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक रोहित दास की मौके पर मौत। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी।
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली के लिए उमड़ा जनसैलाब। बिरसा चौक से मोरहाबादी तक हजारों लोग पैदल पहुंचे। जानें पूरा अपडेट।
झारखंड में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर राहुल गांधी ने संदेश जारी कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े हैं।
खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को लेकर पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने सत्ताधारी दल पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सेस की आड़ में कोयला और लोहे के अवैध कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है।
पलामू लोकसभा के सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्रों में रेलवे से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं, यात्री स
झारखंड में प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल, प्रश्नपत्र से छेड़छाड़ और अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की सुनवाई अब..
जमशेदपुर के बर्मामाइंस में अज्ञात हमलावरों ने राजा कर्मकार नामक युवक पर चाकू और चापड़ से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उनका एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है।