logo

पलामू में गोली लगने से 40 वर्षीय युवक की मौत, मातम में बदला दशहरे का जश्न

पलामू में गोली लगने से 40 वर्षीय युवक की मौत, मातम में बदला दशहरे का जश्न

खुशी ठाकुर/पलामू:

Jharkhand News: पलामू (Palamu) में गोली लगने से 40 वर्षीय युवक की मौत (Man Shot Died in Palamu) हो गई। मृतक की पहचान तुलेश्वर महतो के रूप में हुई है। वारदात, पलामू जिले के तरहसी थानाक्षेत्र की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तुलेश्वर महतो की मौत गोली लगने से हुई है। हालांकि, गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना के पीछे क्या कारण है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना हत्या है या गोली चलने के पीछे कोई अन्य वजह है, इस संबंध में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है...

Tags - Jharkhand NewsPalamu NewsCrimeMurder