logo

Bihar News

बेटे के अंतिम संस्कार के बाद पिता ने भी दुनिया को कहा अलविदा, एक घर से उठी दो अर्थी

मैनाटांड़ के बेलवाटोला गांव में बेटे की चिता की आग शांत भी नहीं हुई थी कि पिता ने भी दम तोड़ दिया। 35 वर्षीय सतीश शर्मा बढ़ई मिस्त्री का काम करने काठमांडू गया था। लॉकडाउन होने के कारण वहां से वह अपने ससुराल योगापट्टी गांव गया। जहां उसकी तबीयत खराब हो गई।

Bihar Corona Update: चढ़ने की रफ्तार से ही उतर रही है कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर

बिहार से भी सुखद सूचना मिल रही है। जिस तेजी से कोरोना की दूसरी लहर ऊपर चढ़ी, उसी रफ्तार से अब नीचे भी उतर रही है। पचास दिन बाद बिहार में दो हज़ार से कम संक्रमित मिले हैं। मौत के आंकड़े में भी कमी आयी है। पिछले 24 घंटे में 92,173 लोगों के हुए कोरोना टेस्ट

8 साल की बच्ची के बाल विवाह पर उठा सवाल लेकिन सच कुछ और ही निकला

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। एक नविवाहित जोड़ा दिख रहा है। यह तस्वीर काफी विवादों में है क्योंकि इस तस्वीर में दुल्हन की उम्र काफी कम दिख रही है। ऐसा लग रहा है मानो उसकी उम्र 8 साल हो। तस्वीर वायरल होने के बाद लोग बिहार सरकार को ब

50 हजार रुपये के लिए बहू को मारकर गंगा में फेंका, घर में ताला लटका कर भाग गये ससुराल वाले

'दहेज के चलते एक बेटी की फिर जान ले ली गई। घटना पटना के पास मनेर के सादिकपुर गांव की है। दहेज के लालच में एक परिवार ने अपनी बहू को महज 50 हजार रुपये के लिए बेरहमी से मार डाला। इतना ही नहीं, उन अपराधियों ने उसके शव को गंगा में बहा दिया। मृतिका की पहचान शाह

ट्रक और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में गई 4 की जान, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरगंज के पास सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर से हुआ। ट्रक की टक्कर से पिकअप के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान मोती राम, तेरंगी मुसहर, मुन्ना साह और कमालुद्दीन के रूप में हुई है।

मां के शव को अकेले दफनाने वाली बेटी के घर भोज खाने जुटे 150 लोग

कोरोना की दूसरी लहर में इंसानियत तो जैसे तार-तार हो गयी है। इसी बीच अररिया जिले से लोगों का एक घिनौना चेहरा सामने आया है। यहां मां की मौत के बाद अकेले ही PPE किट पहनकर बेटी ने शव को दफनाया था। लाश उठाने में बेटी की मदद करने भी कोई नहीं आया था। वहीं जब श्र

बिहार में 'यास' का दिखने लगा असर, कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू

बिहार में चक्रवाती तूफान 'यास' का असर दिखने लगा है। कई जिलों में सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज में इसका असर दिखने लगा है। राजधानी पटना में भी गर्मी से राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

बच्चों ने कहा 'पापा' तो महिला को पता चला कि वो तीसरी पत्नी है, पुरुष गिरफ्तार

पटना जिले के पोठही गांव में एक शादी का शौकीन व्यक्ति मिला है। जिसने तीन शादियां की और उसके पांच बच्चे है। आरोपी का नाम संजय कुमार पासवान है। संजय ने सबसे पहली शादी काशीनगर धनरुआ निवासी बेबी देवी से की थी। जिससे उसे तीन बच्चे हैं। उसने दूसरी शादी ममता देवी

शादी समारोह से लौट रही युवती को किया अगवा, 4 युवकों ने किया गैंगरेप

जिले के सदर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। बता दें कि बलहुआ नहर के पास एक युवती के साथ चार अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सारी घटना कि जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए एक

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय कन्हैया राम के रूप में हुई। मंगलवार की सुबह कन्हैया राम टहलने के लिए निकले थे तभी, पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला बोल द

तस्वीर पर खून से लिखा 'आई लव यू' और फिर फांसी से लटक गई विवाहिता

लहरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव चौथी मंजिल पर बरामद हुआ है। वह किराए के मकान में रहती थी। मृतिका की पहचान 29 वर्षीय कुमारी विशाखा के रूप में हुई है। वह जिला आपदा प्रबंधन विभाग में प्रोग

पुलिस पर लगा जिंदा व्यक्ति को दफनाने का आरोप, खुदाई हुई तो मिली सड़ी हुई लाश

बाईपास टीओपी क्षेत्र के रिक्शाडीह गांव में एक व्यक्ति को जिंदा दफनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने जिंदा व्यक्ति को दफना दिया। सुनील कुमार नामक प्रत्यक्षदर्शी के निशानदेही पर घेरमा नहर में जेसीबी से खुदाई की गई जहां से एक शव बरामद हुआ।

Load More