logo

बिहार में 'यास' का दिखने लगा असर, कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू

8932news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

बिहार में चक्रवाती तूफान 'यास' का असर दिखने लगा है। कई जिलों में सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज में इसका असर दिखने लगा है। राजधानी पटना में भी गर्मी से राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

बिहार में मौसम की करवट
बिहार में मौसम ने एकबार फिर करवट ली है। जबकि सुपर सायक्लोन यास तेज चक्रवाती हवा के साथ 27 मई को बिहार में दस्तक देने की आशंका मौसम विभाग ने की थी। चक्रवाती तूफान यास के कारण राज्य के कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला है।

इन जिलों में भी हो रही वर्षा
किशनगंज,सहरसा,दरभंगा, भागलपुर, बांका में सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है। मुज़फ्फरपुर में हलकी बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं।