द फॉलोअप टीम, दरभंगा:
लहरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव चौथी मंजिल पर बरामद हुआ है। वह किराए के मकान में रहती थी। मृतिका की पहचान 29 वर्षीय कुमारी विशाखा के रूप में हुई है। वह जिला आपदा प्रबंधन विभाग में प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत थी।
आई लव यू लिख कर की आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक विशाखा की शादी पिछले साल एक दिसंबर को पटना के रहने वाले रितेश दत्त से हुई थी। विशाखा का पति पटना में ही निजी कंपनी में काम करता है। हत्या की सूचना के बाद जब पुलिस पहुंच तो वहीं, विशाखा के बिस्तर पर तकिये के सहारे एक स्क्रैच की हुई तस्वीर थी। उस पर खून से आई लव यू लिखा हुआ था। मृतका विशाखा के कान में एयरफ़ोन लगा हुआ था जिससे ये प्रतीत होता है कि वो आत्महत्या से पूर्व किसी से बात कर रही होगी।
फोन नही उठाने पर हुआ था शक
विशाखा ड्यूटी कर अपने घर पर आई थी। उसके बाद से उनकी मां पटना से फोन कर रही थी लेकिन विशाखा ने फोन नहीं उठाया। तब उसकी मां ने उसके साथ काम करने वाली सहकर्मी को फोन कर सूचना दी कि विशाखा फोन नहीं उठा रही है। विशाखा की साथ काम करने वाली कर्मी जब विशाखा के रूम पहुंची तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर उसने दरवाजा नहीं खोला तो लहेरियासराय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा गया तो विशाखा फंदा से लटकी हुई मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।