बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज रविवार से सद्भाव यात्रा शुरु कर रहे हैं। तीर निशान, तय निशांत पार्टी का संकल्प स्पष्ट। निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा राज्य के पश्चिम चंपारण जिले से शुरु होगी।
बिहार में आज से मौसम का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी इलाकों में सामान्य लू चलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला राज्य के कई जिलों से नकल और संगठित कदाचार के गंभीर आरोप सामने आने के बाद लिया गया।
जन सुराज ने पार्टी में बड़े बदलाव करते हुए प्रमुख विंग्स में 11 सदस्यों वाली नई टीम बनाई है। सूचना है कि पार्टी ने बिहार में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए हैं, जिसके तहत विभिन्न विंग्स के लिए राज्य-स्तरीय नई समितियां बनाई हैं।
गोपालगंज में बेटे के दूल्हा बनने से पहले ही मां की अर्थी उठ गई। शुक्रवार की सुबह मटकोर की रस्म निभाने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ गीत गाते जा रही थी मां।
राजधानी पटना में आज शनिवार सुबह एक अपराधी ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला किया। इस घटना में पति नवाज आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रुप से घायल है।
शनिवार को पटना साइंस कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर की प्रोफेशनल MBBS परीक्षाओं के दौरान हंगामा मच गया, जब छात्रों ने परीक्षा हॉल में मोबाइल फ़ोन ले जाने पर लगी पाबंदी का विरोध किया।
बिहार के गयाजी में आज शनिवार सुबह-सुबह गोलियों की तड़ातड़ात की आवाज सुनाई दी। लेकिन किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।
बिहार नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके नए आवास 7 सर्कुलर रोड जाकर मुलाकात की।
बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है।
औरंगाबाद में गुरुवार सुबह एक बच्चे की बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बच्चा खेलत-खेलते खेत में पहुंचा
बिहार के कई जिलों में आज भी तेज आंधी, मेघ-गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 कि.मी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।