द फॉलोअप डेस्क, पटना:
जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नीरज कुमार को 19,324 वोट से हराया। आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को महज 14,237 वोट मिले। प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44,827 मत मिले। जनसुराज की जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। सीएम ने कहा कि मैं जनता को निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।
गौरतलब है कि बांकीपुर को भाजपा का गढ़ माना जाता था। इसे भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पारंपरिक सीट माना जाता था, क्योंकि वह लगातार 5 बार यहां से विधायक चुने गए।