logo

खूंटी सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

खूंटी सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

खूंटी: 
Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस दुर्घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख हुआ है। प्रधानमंत्री ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

Tags - Khunti AccidentPM Modi CondolenceJharkhand NewsKarra Road Mishap7 Dead In Crash