पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बिना नंबर प्लेट की बाइक से भाग रहे आरोपियों के पास से सिगरेट का डिब्बा और सिल्वर पेपर भी बरामद हुआ है।
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा ज्वेलरी दुकान लूट कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश। SIT ने 3 कुख्यात अपराधियों को हथियार, कारतूस, 1 किलो चांदी और 12,700 रुपये नकद के साथ किया गिरफ्तार। 10 दिन में पाकुड़ ज्वेलरी लूट का खुलासा, 3 गिरफ्तार,
पाकुड़ में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने जोरदार एकजुटता दिखाई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकदिवसीय हड़ताल पर
दो सितंबर को हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती के पांच दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी नहीं होने से स्वर्ण व्यवसायियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में हुई।
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के मुख्य बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े 3 हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने किशुन वर्मा ज्वेलर्स में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क पर सहरकोल ब्रिज के समीप बस और 16 चक्का ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक का पैर टूट गया और 3 यात्री घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें।
पाकुड़ में पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को कथित तौर पर अपशब्द कहने और धमकाने की निंदा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की गरिमा और सम्मान बनाए रखनी चाहिए।
भाजपा नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को चिलगो गांव पहुंचकर विस्थापित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जमीन, आवास और आने वाली पीढ़ियों के पुनर्वास को लेकर सरकार और संबंधित कंपनी की व्यवस्था पर सवाल उठाए।
पाकुड़ के प्रसिद्ध जटाधारी शिव मंदिर में चोरी, चांदी के आभूषण और दानपेटी की नगदी लेकर फरार हुए बदमाश। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग।
पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
पाकुड़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जहाँ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।