द फॉलोअप, पाकुड़:
Jharkhand News: पाकुड़ वन विभाग (Forest Department) के समीप दुर्गापुर स्थित पार्क का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। शुक्रवार को झारखंड के APCCF डी. वेंकटेश्वरलू पाकुड़ पहुंचे और निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण (Inspection) किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि यह पार्क बन जाने से सिर्फ पाकुड़ ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड सहित देश भर में पाकुड़ की एक नई पहचान बनेगी। विभाग के अनुसार इस पार्क का काम इसी वित्तीय वर्ष के मार्च माह तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
.jpeg)
बेहद आधुनिक और प्राकृतिक थीम
इस पार्क के बन जाने से पाकुड़ वासियों को घूमने और बच्चों को खेलने के लिए एक सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक (Safe and modern) जगह मिलेगी। पार्क का नाम अभी आधिकारिक रूप से तय होना बाकी है, लेकिन आमतौर पर स्थानीय लोग इसे 'न्यू पार्क' या 'फॉरेस्ट पार्क' के नाम से जान रहे हैं। सरकार को इस पार्क से काफी रेवेन्यू आने की संभावना है। यह पार्क स्थानीय लोगों और बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बेहद आधुनिक और प्राकृतिक थीम पर तैयार किया जा रहा है।
