logo

जामताड़ा में पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या, खुद को भी किया घायल

जामताड़ा में पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या, खुद को भी किया घायल

जामताड़ा : 
Jamtar News:
जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौहथिया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे आपसी विवाद के बाद एक पति ने कथित तौर पर टांगी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम मनोज रजवार बताया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

खाना खाने के बाद शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोज रजवार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौटा था। रात में खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी पर बिजली का करंट लगाया और फिर टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

चाकू से खुद के गले पर किया वार
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल आरोपी की स्थिति और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags - Jamtara CrimeNarayanpur ThanaDomestic ViolenceJharkhand NewsCrime News