logo

West Singhbhum की खबरें

चाईबासा के जंगल में 45 मिनट तक फायरिंग, 1 लाख का इनामी इसराइल पूर्ति ढेर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित रूटुगुटू जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत को मुठभेड़ में मार गिराया।

चाईबासा में नक्सली-सुरक्षाबलों के मुठभेड़, तेज हुआ ऑपरेशन; फायरिंग जारी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना उस समय हुई जब रूटुगुटू के घने जंगलों में चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान गश्त पर निकले थे।

पश्चिमी सिंहभूम कोषागार घोटाला: पुलिस खातों से 45 लाख की अवैध निकासी, एक आरक्षी हिरासत में

हजारीबाग और बोकारो के बाद अब पश्चिमी सिंहभूम में कोषागार से लाखों की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पुलिस विभाग के खातों से 45 लाख की अवैध निकासी का पता चलते ही हड़कंप मच गया

कुएं से शव बरामद मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, हत्या की गुत्थी सुलझी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत चालमी गांव में हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने टोंटो निवासी लक्ष्मण हेस्सा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी

महिला होमगार्ड की हत्या में सिपाही पति ही निकला मास्टरमाइंड, साजिश का पर्दाफाश

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र में हुई महिला होमगार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए साजिश का पर्दाफाश किया है। इस हत्याकांड में मृतका का पति ही मुख्य आरोपी निकला, जिसने सुनियोजित तरीके से हत्या की पूरी साजिश रची थी। दरअसल,

नाबालिग को वीडियो दिखाने के बहाने चाचा ले गया खलिहान, डरा-धमका कर रिश्तों को किया तार-तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले में हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। यहां एक व्यक्ति ने 15 साल की अपनी चचेरी भतीजी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कट दी। इतना ही नहीं, नाबालिग के द्वारा दुष्कर्म की जानकारी अपने

पश्चिमी सिंहभूम में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से बच्चा चोरी के अफवाह में एक बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में IED विस्फोट, सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा बटालियन के कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों में रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सर्च ऑपरेशन के बीच नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक गंभीर रूप

पश्चिमी सिंहभूम में बाइक दुर्घटना, बिना हेलमेट गाड़ी चलाना पड़ा भारी, तीन घायल 

झारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़-दूधविला पुलिया के पास बीते सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन युवक बिना हेलमेट के बैठे थे।

चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, अंधविश्वास की आड़ में मां और नवजात को जिंदा जलाया

पश्चिम सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाईया गांव में अंधविश्वास के नाम पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डायन-बिसाही के शक में 32 वर्षीय महिला और उसके दो माह के मासूम बेटे को कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया।

पश्चिम सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

पश्चिम सिंहभूम जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे चाईबासा-चक्रधरपुर नेशनल हाईवे (NH-75E) पर हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई

पश्चिमी सिंहभूम में डायन बिसाही के शक में तीन लोगों की हत्या, नग्न अवस्था में मिली तीनों लाश

पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के टेबो थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में तीन लोगों की हत्या हुई है। मृतकों में एक बुजुर्ग दंपती और उनकी 24 वर्षीय बेटी शामिल है। तीनों की डायन बिसाही के शक में हत्या की गई है।

Load More